ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में 18 सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज, FIR के बाद अब होगी विभागीय जांच

Bihar News: सारण में 18 सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया। राजनीतिक प्रचार के आरोप में FIR, निलंबन और 3 माह में स्पीडी ट्रायल की व्यवस्था। डीएम अमन समीर की सख्त कार्रवाई..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सारण जिला प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं। यहां 18 सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर तुरंत चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है। जिलाधिकारी अमन समीर ने आदेश जारी कर इनके खिलाफ FIR, निलंबन और विभागीय जांच शुरू करने को कहा है। तीन माह में स्पीडी ट्रायल होगा। इनमें से ज्यादातर आरोपी शिक्षक हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट और जनसभाओं में प्रत्याशियों का साथ दिया।


क्या हुआ था  

शिकायतें मिलीं थीं कि कुछ कर्मचारी खुलेआम राजद-जदयू या भाजपा के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। जांच में फोटो-वीडियो भी मिले। इसके बाद डीएम ने तुरंत कार्मिक कोषांग को पत्र लिखा कि इन 18 को मतदान दायित्व से मुक्त करें। साथ ही थानों को FIR दर्ज करने और विभागों को निलंबन प्रस्ताव भेजने को कहा।


कौन-कौन हैं आरोपी  

1. सुरेंद्र कुमार सिंह – शिक्षक, मध्य विद्यालय रतनपुरा (छपरा)  

2. प्रियंका कुमारी – सहायक शिक्षिका, बालिका उच्च विद्यालय छपरा  

3. धर्मेंद्र सिंह – BLO, घोघिया सरकारी विद्यालय (बनियापुर)  

4. सुरेंद्र प्रसाद यादव – शिक्षक, मैकडॉनल्ड हाई स्कूल देवरिया (तरैया)  

5. दीपक कुमार – शिक्षक, हाई स्कूल परसा  

6. जफर हुसैन – प्रभारी प्रधानाध्यापक, राम अवतार हाई स्कूल दिघवारा  

7. प्रमोद सिंह – BLO, कन्या मध्य विद्यालय मशरख  

8. चंद्र मोहन कुमार सिंह – नव सृजित प्राथमिक विद्यालय धेनुकी  

9. राजेश कुमार तिवारी – बीपीएससी शिक्षक (सोनपुर)  

10. मनोज कुमार मिश्रा – उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिश्रावलिया  

11. आलोक कुमार सिंह – खोरी पाकड़ मिडिल स्कूल अमनौर  

12. उपेंद्र यादव – मध्य विद्यालय हंसराजपुर एकमा  

13. मनोज कुमार सिंह – उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर पानापुर  

14. मुकेश कुमार – प्राथमिक विद्यालय तरवार अमनौर  

15. विजय कुमार – BPM, जीविका एकमा  

16. मनीष कुमार – CC, जीविका एकमा  

17. सेफरत हुसैन – मदरसा हमीदिया गोदना रिवीलगंज  18. उमेश कुमार – प्राथमिक विद्यालय बनियापुर


डीएम का सख्त संदेश  

जिलाधिकारी अमन समीर ने इस बारे में कहा, “लोकतंत्र की निष्पक्षता से समझौता नहीं हो सकता। कोई सरकारी कर्मचारी अगर दल या प्रत्याशी के साथ दिखा तो ड्यूटी से हटेगा, FIR होगी, निलंबन होगा और स्पीडी ट्रायल चलेगा।”


बताते चलें कि सारण में 6 विधानसभा सीटें हैं। प्रशासन ने अब बाकी कर्मचारियों को भी चेतावनी दी है। सभी के फोन की लोकेशन, सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो सब चेक हो रहे हैं। चेतावनी के बाद भी गलती हुई तो नौकरी जाएगी।