1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Nov 03, 2025, 5:54:15 PM
- फ़ोटो Google
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे राज्य में चुनाव आयोग की तैयारी अंतिम चरण में है। बिहार चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी जिलों में जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। पटना में वोटिंग का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से जिला निर्वाची पदाधिकारी की तरफ से लोगों को बड़ा ऑफर दिया गया है।
दरअसल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी, पटना के नेतृत्व में सहभागितापूर्ण वातावरण में बिहार विधान सभा आम निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए संपूर्ण जिला में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा इसमें अहम भूमिका निभाई जा रही है।
चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिनेमा घरों के ओनर्स एसोसिएशन, आईएमए, विद्यालयों के संघों, सोशल मीडिया इंफ्ल्यूएंसर्स, रेज़ीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, केमिस्ट एसोसियेशन, शॉपकीपर्स एसोसिएशन, खिलाड़ियों के संगठनों आदि सभी की मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी हो रही है।
इसी कड़ी में सिनेमा घरों के संचालकों (प्रोपराइटर्स / प्रबंधकों) द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि दिनांक 06.11.2025 को मतदान करने वाले सभी मतदाताओं को सिनेमा टिकट में 50% छूट दी जाएगी। यह छूट दिनांक 06.11.2025 एवं दिनांक 07.11.2025 को हरेक सिनेमा हॉल के सभी शो में दिया जाएगा।
कोई भी मतदाता दिनांक 06.11.2025 को मतदान कर किसी भी सिनेमा हॉल में अपनी ऊंगली पर लगी स्याही दिखाएंगे तो उन्हें सिनेमा टिकटों पर 50% की छूट दी जायेगी। मतदाताओं की सहायता हेतु #Voter #Helpline 1950 कार्यरत है जिसपर निर्वाचकों को हर तरह की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है।