दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jun-2020 05:50 PM
PATNA : बॉलीवुड एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने की बात भले ही आम लोग भूल जाएं. लेकिन उनका परिवार आजीवन के दर्द को नहीं भूलेगा. सुशांत के पिता अभी अपने बेटे के चले जाने के गम से उभरे नहीं हैं. सुशांत को गए हुए आज 1 हफ्ते हो गए लेकिन उनके पिता के किसी की जुबान से अब तक गिने-चुने शब्द ही बाहर आ पाए हैं. 18 साल पहले सुशांत सिंह राजपूत की मां जब इस दुनिया से चली गई थीं. तब सुशांत बेहद छोटे थे. मां के चले जाने के बाद सुशांत का ख्याल उनके पिता के के सिंह ने रखा. घर में सुशांत को प्यार से सभी गुलशन बुलाते थे. पिता ने कभी गुलशन को मां की कमी महसूस नहीं होने दी. बावजूद इसके सुशांत अपनी मां को कभी भूल नहीं पाए.
सुशांत जब पटना में स्कूलिंग के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने लगे, तब से फादर्स डे का प्रचलन आया. सुशांत भले ही पटना में ना रहे लेकिन उन्होंने फादर्स डे के दिन सुबह सवेरे अपने पापा के के सिंह को फोन जरूर किया करते थे. पापा को फादर्स डे की बधाई देते हुए सुशांत एक खास गाना सुनाते थे. परिवारिक सूत्रों से मिली सुशांत के परिवार को नजदीक से जानने वाले बताते हैं कि वह अपने पापा को आमिर खान की फिल्म का एक पुराना गाना जरूर सुनाते थे. "पापा कहते हैं, बेटा नाम करेगा" वाला गाना जब सुशांत अपने पापा को सुनाते थे तो वह अपने बेटे के दूर होने की उदासी भूल जाते थे.
आज पहली बार ऐसा हुआ कि के के सिंह को उनके गुलशन ने ना तो फादर्स डे की बधाई दी और ना ही हर साल की तरह इस बार गाना ही सुनाया. मुंबई में बेटे सुशांत सिंह राजपूत की अंत्येष्टि के बाद उनकी अस्थियां लेकर पटना वापस आए पिता के के सिंह अपने परिवार के साथ राजीव नगर आवास पर हैं. घर पर ढांढस बंधाने वाले लोगों के आने का सिलसिला जारी है लेकिन के के सिंह की जुबान बेटे के जाने के गम में बंद हो चुकी है. आंखों से आंसू की चंद बूंदे निकलती हैं और किसी तरह बस दोनों हाथ जोड़ पाते हैं.
