ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

प्रेमी जोड़े ने मंदिर में की लव मैरिज, बाराती बनकर आये 9 दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

22-Aug-2019 08:50 PM

By 7

MUZAFFARPUR : प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक ताजा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. घटना मुजफ्फरपुर जिले की है. जहां एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली. लड़की को उसके ससुराल ले जाने के लिए लड़के के साथ आये उसके 9 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रेमी जोड़े को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां मोतीझील ओवर ब्रिज से पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी से एक प्रेमी जोड़े को उसके 9 दोस्तों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने गाड़ी को भी जब्त कर लिया. गिरफ्तार किये गए सभी लड़के रक्सौल जिले के बताये जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक काठमांडू की लड़की रक्सौल जिले के रहने वाले राजन सर्राफ नाम के लड़के से तीन सालों से प्यार करती थी. जब इस बात की भनक लड़की के घर वालों को लगी तो उन्होंने लड़की को अपने रिश्तेदार के यहां धनबाद भेज दिया. उसके बाद लड़की अपने बॉयफ्रेंड को फोन कर लोकेशन बता दी. लड़का अपने 9 दोस्तों के साथ उसके पास पहुंच गया. लड़के ने उससे शादी रचा ली. लड़का अपने दोस्तों के साथ लड़की को लेकर जा रहा था. रास्ते में वे लोग मुजफ्फरपुर के सदर थाना इलाके के रामदयालु में एक लाइन होटल में खाना खाने के लिए रुके. वहां कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया कि पुलिस सभी को गिरफ्तार कर ली है. लड़की नाबालिग है. सभी से पूछताछ की जा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट