Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी
23-May-2024 10:19 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का मतदान कार्य संपन्न हो चुका है। शनिवार को छठे चरण का मतदान होना है। बिहार की 8 संसदीय सीटों के लिए इस दिन वोट डाले जाएंगे। अगले दो फेज में बची कुल 16 सीटों पर मतदान होगा और इसको लेकर सियासी दलों ने प्रचार की रफ्तार अब और अधिक तेज कर दी है। गुरुवार को बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं होने जा रही है।
दरअसल, एनडीए व महागठबंधन समेत अन्य सियासी दलों के शीर्ष नेताओं की ताबड़तोड़ जनसभाएं व रोड शो जारी है। 23 मई को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार आ रहे हैं। सीएम योगी गुरुवार की शाम को मोतिहारी के गोविन्दगंज में और उसके बाद पश्चिम चम्पारण के सुगौली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
जबकि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को सासाराम और बक्सर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि सासाराम में सीएम नीतीश कुमार करगहर स्थित जगजीवन स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके बाद सीएम बक्सर जाएंगे जहां एक जनसभा को वह संबोधित करने वाले हैं। नीतीश कुमार अबतक करीब 50 चुनावी जनसभाओं और आधा दर्जन रोड शो कर चुके हैं।
वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी अबतक 200 से अधिक जनसभा कर चुके हैं। अब 23 मई को दोनों नेता कुल 6 जिलों में जाकर प्रचार करने वाले हैं। यह दोनों मोतिहारी, सीवान, सारण, बेतिया, शिवहर और मुजफ्फरपुर में दोनों प्रचार करेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। फुलवारीशरीफ प्रखंड के 70 फीट से वाल्मीचक तक राबड़ी देवी जनसंपर्क अभियान और रोड शो करेंगी।
इसके अलावा वामदलों के नेताओं की भी हुंकार जारी है। भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 23 मई से 25 मई तक काराकाट में ही डेरा डालने वाले हैं। वह माले के उम्मीदवार राजाराम सिंह के समर्थन में अलग-अलग जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करेंग। 23 मई को ही नवीनगर के जोगिया हाईस्कूल मैदान में और उसके बाद नासरीगंज, देवहरा, तरार और गोड़ारी में उनकी जनसभा होने वाली है।
उधर, एनडीए उम्मीदवारों के लिए भाजपा के शीर्ष नेता भी लगातार बिहार आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 मई को बक्सर, काराकाट और पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाएं तय हैं। वहीं 23 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन 24 मई को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आरा और जहानाबाद में चुनावी सभा करेंगे। जबकि 26 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काराकाट, आरा और नालंदा में चुनावी जनसभाएं करेंगे।