ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लॉक डाउन में फोन पर बातचीत कर रहे चिराग, बिहार के लोगों से...

लॉक डाउन में फोन पर बातचीत कर रहे चिराग, बिहार के लोगों से जान रहे हाल

02-Apr-2020 06:02 PM

PATNA : कोरोना को लेकर स्थिति देशभर में बिगड़ती जा रही है. बिहार में भी अब तक दो दर्जन मामले सामने आ चुके हैं. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार के लोगों से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जान रहे हैं. कोरोना जैसे आपदा में जमुई सांसद चिराग लगातार नजरें बनाये हुए हैं. लोगों से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ले रहे हैं. 


चिराग पासवान ने अब तक 3453 बिहारवासियों की पूरी लिस्ट राज्य सरकार को सौंपी है. उन्होंने देश भर में लाॅकडाउन में फंसे बिहारियों से जानकारी ले रहे हैं. सरकार को उनकी लिस्ट दे रहे हैं. नाम, पता और मोबाइल नंबर के साथ जानकारी साझा कर मदद की अपील कर रहे है. 


चिराग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि सभी पत्र दिल्ली बिहार भवन भेजा गया है. ताकि सभी लोगों की पखानपान की व्यवस्था की जा सके. इसके साथ ही पार्टी  के स्थानीय प्रदेश अध्यक्षों को भी भेज दिया गया है ताकि वह भी जो मदद हो सके, लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करें. उन्होंने कहा कि मदद करने से स्थिति में सुधार होने की संभावना है.