गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम
07-May-2020 02:37 PM
SASARAM : बिहार में कोरोना संकट की महामारी के बीच एक ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है. जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. सामाजिक मान मर्यादा की भावना को नजरअंदाज करते हुए चाचा ने भतीजी से शादी रचा ली. रिश्तों को ताक पर रखकर शादी का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दोनों के बीच अनैतिक संबंध थे. जिसके कारण 13 साल की मासूम भतीजी प्रेग्नेंट भी हो गई है.
घटना रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां बडहरी थाना परिसर में लॉकडाउन के बीच रिश्तों को ताक पर रखकर नाबालिग जोड़े की शादी कराई गई. दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं. मिली जानकारी के मुताबिक चाचा की उम्र 18 साला और लड़की की उम्र 13 साल बताई जा रही है. लिहाजा दोनों अभी नाबालिग ही हैं.
दरअसल, दोनों के बीच कई दिनों से अफेयर चल रहा था. दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए थे और वहीं शादी कर ली थी, लॉकडाउन के बाद अपने घर वापस आ गए थे और पति-पत्नी की तरह रह रहे थे. घरवाले दोनों के इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे. लड़की भी 8th क्लास में पढ़ाई करती है. दोनों एक ही गांव के हैं और रिश्ते में चाचा-भतीजी हैं.
छह महीने पहले जब ये दोनों घर छोड़कर दिल्ली भागे थे तब परिवार वालों ने बदनामी के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की थी. जब ये वापस लौटे तो घरवालों ने दोनों के घर से निकाल दिया था. इसके बाद दोनों थाने पहुंचे थे और अपनी सुरक्षा की मांग की थी. थानाध्यक्ष हरेकृष्ण राय ने बताया कि दोनों के परिवार वालों को बुलाया और कानूनी बातें समझाईं और प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा लेकिन दोनों परिवार में से कोई भी केस दर्ज कराने के लिए तैयार नहीं हुआ. इसके बाद दोनों के परिवार वाले शादी कराने के पक्ष में दिखे और फिर दोनों की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई गई.