ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / लॉकडाउन में पत्रकार बांट रहे भोजन, कोरोना संकट में 3 दिनों से खिला...

लॉकडाउन में पत्रकार बांट रहे भोजन, कोरोना संकट में 3 दिनों से खिला रहे खाना

26-Mar-2020 09:16 PM

By Saurav Kumar

SITAMARHI : कोरोना संकट से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने पूरे भारत में लॉक डाउन का एलान कर दिया है. बिहार में राज्य सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगातार बैठकें कर बड़े निर्णय ले रही है. कोई भी व्यक्ति इस संकट में भूखा ना मरे. इस बात को ध्यान में रखते हुए पत्रकार आमोद कुमार खाना बांट रहे हैं. सीतामढ़ी के पत्रकार पिछले 3 दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं. 


news image



सीतामढ़ी में खाने को तरसते और तड़पते भिक्षुओं, राहगीरों, यात्रियों, भिखारियों और गरीबों के बीच कुछ पत्रकार आमोद कुमार मसीहा बनकर जा रहे हैं. रिपोर्टर उन्हें 3 दिनों से खाना मुहैया करा रहे हैं. दअरसल लॉक डाउन के वज़ह से रेस्टोरेंट और होटल और दुकानें बंद होने से भीख मांगकर खाने वालों के लिए खाने की मुसीबत बन गई है. कुछ पत्रकार उनकी जरूरतों को पूरा करने में जुटे हुए हैं.


news image


इस मुहिम में पत्रकार कुमार सौरभ आनंद और बिहारी सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर इस मुहीम को आगे बढ़ा रहे हैं. मुसीबत की घड़ी में ये पत्रकार लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे हैं. ये पत्रकार भूखे लोगों को फ़ूड पैकेट बांट रहे हैं. तीन दिनों से तकरीबन 20 पैकेट प्रत्येक दिन ये लोग गरीबों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकार आमोद कुमार के इस पहल से हर रोज कम से कम 20 लोगों को रोटी नसीब हो रही है. स्थानीय लोग इनकी पहल की खूब सराहना कर रहे हैं.


news image