Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
24-Dec-2020 04:16 PM
SAMASTIPUR : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. राज्य के विभिन्न जिलों में आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त समस्तीपुर जिले से एक ताजा खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. क्रिमिनलों ने लोजपा के प्रदेश सचिव को गोली मार दी है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात वारदात समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बिहार में एक ओर जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर बेखौफ अपराधी ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देने में जुटे हैं. जिस लोजपा नेता राजेश कुमार साहनी को गोली मारी गई है, वह गोही पंचायत के मुखिया भी हैं, जो अपने इलाके में काफी चर्चित हैं.
समस्तीपुर में काफी चर्चित गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को गोली मारी गई है. बेखौफ अपराधियों ने दिन दहाड़े इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. गोली लगने के कारण मुखिया राजेश साहनी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए फिलहाल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया है. उनकी स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से एक एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गोही पंचायत के मुखिया राजेश साहनी को अपराधियों ने निशाना बनाया था. इनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था.

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट में जगह बनाने वाले वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी से भी इन्होंने मुलाक़ात की थी. वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मत्सय एवं पसुपालन मंत्री मुकेश साहनी से मिलकर इन्होंने बधाई दी थी. आपको बता दें कि राजेश कुमार साहनी मुखिया और सचिव होने के अलावा बिहार मत्स्य सहकारी संघ डायरेक्टर भी हैं.

बिहार में इन दिनों राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. गुरूवार को आरा में भी अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जहां बदमाशों ने राजद नेता को गोली मारकर हत्या कर दी. घटना भोजपुर जिले के गड़हनी थाना इलाके रमडिहरा गांव की है. जहां अपराधियों ने आयर थाना इलाके के भेड़री गांव के रहने वाले हरिद्वार यादव के बेटे रवि यादव का मर्डर कर दिया.
मृतक राजद नेता रवि यादव मुखिया चुनाव में किस्मत आजमा चुके थे. रमडिहरा गांव में सुबह लाश मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर काफी देर तक प्रदर्शन किया. जानकारी के अनुसार वह श्राद्ध कर्म में भाग लेने के लिए पास के गांव में गये थे. इसी दरम्यान उसकी हत्या कर दी गई. जानकारों ने बताया कि वह पिछले पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के रूप में भाग्य आजमा चुका थे. हालांकि मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे. एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी.