ब्रेकिंग न्यूज़

पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर

Home / news / आनेवाली पीढ़ियां याद करेंगी.. लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी और सीएम...

आनेवाली पीढ़ियां याद करेंगी.. लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश ने जताया शोक

06-Feb-2022 10:21 AM

DESK : हिंदी सिनेमा जगत में एक शोक की लहर है. 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है.


पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं अपनी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं कर सकता. दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं. वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत  क्षमता थी.'


news image


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० लता मंगेशकर प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं. उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम एचिवमेंट पुरस्कार सहित कई अन्य खिताबों से सम्मानित किया गया था. वे भारतीय संसद के उच्च सदन राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं.


आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी. उनका निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, ‘स्वर कोकिला' लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है. लताजी ने आजीवन स्वर और सुर की साधना की. उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों को सुना और गुनगुनाया है. उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट कर लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया.  लता मंगेशकर जी के निधन की सूचना से आहत हूं। आज हमने देश की सुरीली आवाज खो दी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।