ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

लालू यादव की सुरक्षा में कटौती पर सियासत गर्म, आरजेडी नेता ने बताया इसे विपक्ष को खत्म करने की साजिश

23-Jul-2019 05:14 PM

By 8

PATNA: राजद सुप्रीमो से सुरक्षा वापस लेने के मामले ने बिहार में तूल पकड़ लिया है. आरजेडी के विधायक रामानुज यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष को पूरी तरह से खत्म करने की कोशिश चल रही है. वहीं बिहार बीजेपी के उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने चुटकी लेते हुए कहा कि लालू यादव को सुरक्षा की क्या जरूरत है. लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और उनके बाहर आने की कोई उम्मीद भी नहीं है. आपको बता दें गृह मंत्रालय ने देश के कई बड़े नेताओं को मुहैया कराई जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा, यूपी बीजेपी के नेता संगीत सोम, बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुड़ी की सुरक्षा घटा दी गई है. इसके अलावा केंद्र ने यूपी सरकार के मंत्री सुरेश राणा, एलजेपी सांसद चिराग पासवान, पूर्व सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा में भी कटौती की है. लालू यादव की सुरक्षा में कटौती को लेकर बिहार में पूरा विपक्ष सरकार पर लगातार हमला कर रहा है. कांग्रेस नेता श्याम सुंदर सिंह धीरज ने कहा कि लालू की सुरक्षा में कटौती बदले की भावना से की गई है.