LPG gas shortage : गैस किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने लगाया ‘एसेंशियल कमोडिटी एक्ट’, DIG का लेटर जारी; पढ़िए क्या कहा NEET student rape case : पटना नीट छात्रा रेप-मौत केस: मनीष रंजन की जमानत याचिका पर आज पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई;CBI ने कहा -मुझे जरूरत नहीं ... Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान
22-Jun-2024 09:02 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों के तरफ से अपने विधायकों को यह निर्देश दिया जा रहा है कि वह अपने इलाके में हुए काम को दिखाएं और उन्होंने पिछले 5 सालों में कितना कुछ विकास किया है उसका खाखा लाकर पार्टी ऑफिस में जमा करें तभी इस दफा उन्हें टिकट पार्टी की तरफ से उपलब्ध करवाया जाएगा।
दरअसल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में उपलब्धि दिखाएं, नहीं तो उनका टिकट कट जाएगा। दो महीने में अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें। फिर कोई शिकायत नहीं सुनेंगे। वहीं आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि विधायक और आरजेडी के नेता व कार्यकर्ता तेजस्वी यादव की बातों को गंभीरता से लें।
इसके अलावा तेजस्वी यादव ने कहा कि आगामी 15 अगस्त से वह बिहार के तमाम जिलों की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान सभी क्षेत्र के नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वहीं, लालू यादव ने कहा कि, तेजस्वी की बातों को गंभीरता से लीजिए, लोगों से जुड़िए। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजद की तैयारियों के मद्देनजर समीक्षा बैठक के दूसरे दिन पार्टी के सभी लोकसभा प्रत्याशी, लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिलाध्यक्ष, सभी विधायक एवं विधान पार्षदों को बुलाया गया था।
उधर, तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलग होने के बाद थोड़ी निराशा की स्थिति थी। लेकिन बिहार से ही भाजपा के खिलाफ संघर्ष शुरू हुआ और पूरे देश में गया। राजद का वोट बढ़ा लेकिन सीटें कम हासिल हुई। लोकसभा चुनाव को लेकर दल की उपलब्धियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।