बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
06-Oct-2022 09:56 AM
PATNA: बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद जमकर सियासत हो रही है। इसी बीच अब जेडीयू ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और आयोग बनवाकर आरक्षण के मामले को उलझाना चाहती है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी पर हमला बोला है।
ललन सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा है, 2007 में जब नगर निकाय में आरक्षण का कानून बना जिस पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगी उस समय के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नगर विकास के मंत्री भी थे। तब से अबतक उसी कानून के अंतर्गत चुनाव हो रहे हैं और अब सुशील मोदी जी उसी पर सवाल उठा रहे हैं ? वे महाराष्ट्र के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से इसको जोड़ रहे हैं और आयोग बनाने की बात कर रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नहीं है।
आपको बता दें, पटना हाई कोर्ट ने बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव पर रोक लगा दिया है। इसको लेकर बीजेपी जहां बिहार सरकार की लापरवाही बता रही है तो वहीं, महागठबंधन की कई पार्टियों का कहना है कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है और आयोग बनवाकर आरक्षण के मामले को उलझाना चाहती है।