घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
01-Aug-2022 01:39 PM
DESK : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. हालांकि फिल्म रिलीज से पहले मुश्किलों में घिरती हुईं नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड कर रहा है. साल 2015 में आमिर खान के जरिए दिए एक बयान की वजह से उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग की जा रही है. इसको लेकर अब आमिर खान ने चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड अभिनेता ने कहा कि एक फिल्म बनाने में बहुत मेहनत लगती है. एक एक्टर ही नहीं, बल्कि कितने लोगों के इमोशन्स जुड़े होते हैं. फिल्म देखने के बाद आप उसे पसंद कर सकते हैं और उसे नापसंद करने का भी पूरा अधिकार आपके पास है. फिल्म रिलीज से पहले इस तरह की चीजें हर्ट करती हैं. पता नहीं लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं.
आमिर खान ने कहा कि मैं मानता हूं कुछ लोगों को लगता है कि मुझे इस मुल्क से प्यार नहीं है. लेकिन मैं उन्हीं लोगों से कहना चाहता हूं कि वो जैसा सोच रहे हैं, वो सच नहीं है. मुझे प्यार है अपने देश से और यहां के लोगों से. मैं उनसे यही गुजारिश करूंगा कि प्लीज मेरी फिल्म को बायकॉट न करें और थिएटर पर जाकर फिल्म देखें.
बता दें कि आमिर खान और करीना कपूर की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर छिड़े इस बवाल का असर फिल्म पर कितना पड़ेगा ये तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा. साथ ही, फिल्म के बहिष्कार करने की मांग को किस हद तक स्वीकार किया जाता है ये आने वाले दिनों में ही पता चल सकेगा.