राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
30-Jul-2024 05:11 PM
By First Bihar
PATNA: लगातार हो रहे ट्रेन हादसे को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा है। झारखंड के चक्रधरपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने रेल की सुरक्षा को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि रेल के डिब्बे आज चलते फिरते ताबूत बनकर रह गए हैं। वही बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने झारखंड में हुए रेल हादसे पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को हाड़े हाथों लिया।
अखिलेश सिंह ने कहा कि 10 साल में इतने रेल हादसे हुए हैं कि अब गिना भी नहीं की जा सकता। अखिलेश सिंह ने कहा कि घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर उन्होंने लिखा कि पिछले 10 साल में इतने रेल हादसे हुए हैं कि अब तो गिनती भी नही रही। आज भी एक रेल हादसा हुआ जिसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई। क्या @AshwiniVaishnaw को थोड़ी भी चिंता है रेल यात्रियों की जान की? अगर थोड़ी भी मर्यादा बची है तो रेल मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए है। उन्होंने पूछा कि मोदी सरकार में हुए रेल हादसों की जिम्मेदारी किसकी?
बता दें कि पिछले साल ओडिशा के बालासोर में बड़ा रेल हादसा हुआ था। जिसमें करीब 300 लोगों की जान गयी थी। ओडिशा रेल हादसे के बाद भी कई रेल दुर्घटनाएं हुई। आज झारखंड के बाराबाम्बो में हावड़ा-मुंबई मेल की 18 बोगिया पटरी से उतर गई। इस हादसे में दो की मौत हो गई वही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये। पिछले छह हफ्तों में कई ट्रेन पटरी से उतरी जिसमें तीन यात्री ट्रेन भी दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें 17 लोगों की मौत हो चुकी है।