ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गंदी बात करने वाले दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, लड़की को फोन...

गंदी बात करने वाले दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, लड़की को फोन पर बोलता था- आओ न रात में, फिर गमछा बिछाकर...

15-Jun-2020 02:44 PM

SIWAN : नाबालिग प्रेमिका के साथ इश्क़ लड़ाना शादीशुदा दारोगा को महंगा पड़ गया है. फर्स्ट बिहार झारखंड की खबर का बड़ा असर हुआ है. सीवान के एसपी अभिनव कुमार ने सांव थाना प्रभारी खुर्शीद आलम को सस्पेंड कर दिया है. जो अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ फोन कर अश्लील बातें करता था. वह लड़की को रात में अकेले मिलने के लिए बुलाता था.


मामला सीवान जिले के असांव थाना का है. जहां शादीशुदा दारोगा और उसकी प्रेमिका की कॉल रिकार्डिंग वायरल हो गई थी. जिसमें थानाध्यक्ष अपनी प्रेमिका के साथ अश्लील बातें करते हुए सुनाई दे रहा था. इन गंदी बातों की कॉल रिकार्डिंग को लेकर भाजपा के स्थानीय नेता ने सीवान एसपी को आवेदन दिया था और कार्रवाई की मांग की थी.


वायरल कॉल रिकार्डिंग में दोनों गंदी-गंदी बातें कर रहे हैं. शादीशुदा दारोगा तो ऐसी अभद्र बातें कर रहा है, जिसे आम तौर पर कोई भी सभ्य आदमी सुनना कभी भी पसंद नहीं करेगा. इन दोनों के एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि कई ऑडियो सामने आये हैं. जिसमें दोनों एक दूसरे से अश्लील बातें कर रहे हैं. आरोपी दारोगा खुर्शीद आलम से जब फर्स्ट बिहार की टीम ने बातचीत की. तो उन्होंने कहा कि हमें नहीं मालूम कि ये कैसे वायरल हो गया है. कहां से वायरल किया गया है. हमको कुछ समझ में नहीं आ रहा है. हम भी जांच करने में जुटे हुए हैं. पुलिसवाला तो अपनी ओर से ऐसी गलती कभी नहीं करेगा. अश्लील बातों के सवाल पर दारोगा जी ने चुप्पी साध ली.




दारोगा ने आगे बताया कि वह शादीशुदा है. उसकी शादी हो गई है. उसके बच्चे भी हैं. उन्होंने कहा कि वह छपरा जिले के सोनपुर गांव के रहने वाले हैं. उनकी शादी भी छपरा की ही एक लड़की के साथ हुई है. शादीशुदा होने के बावजूद भी किसी गैर लड़की के साथ अनैतिक संबंध को लेकर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है.


भाजपा के स्थानीय नेता अखिलेश्वर कुमार द्विवेदी की ओर से सीवान के एसपी से इस मामले में शिकायत की थी. उन्होंने शिकायत पत्र में लिखा है कि असांव थाना प्रभारी खुर्शीद आलम का किसी लड़की के साथ अवैध संबंध है. उन्होंने एसपी से कहा कि लड़की अभी नाबालिग है. वह पिछले साल ही मैट्रिक की परीक्षा पास की है. उसके साथ दारोगा का संबंध है. इस मामले को लव जिहाद का रूप देने की भी कोशिश की जा रही है. गांव में इसबात के भी चर्चे हैं. वायरल ऑडियो को लेकर सीवान एसपी एसपी अभिनव कुमार ने असांव थाना प्रभारी खुर्शीद आलम को सस्पेंड कर दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.