ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

लाचार है बिहार की सरकार, आरसीपी बोले- नीतीश ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त किया

लाचार है बिहार की सरकार, आरसीपी बोले- नीतीश ने पूरी व्यवस्था को ध्वस्त किया

27-Feb-2023 05:16 PM

By First Bihar

PATNA: महागठबंधन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। आरसीपी ने कहा है कि बिहार में अब शासन व्यवस्था नाम की चीज़ नहीं रह गई है। आज के समय में सबसे ज्यादा हमले खुद पुलिस ही झेल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद बिहार की पुलिस व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है ऐसे में सरकार लोगों को सुरक्षा कैसे दे पाएगी।


आरसीपी सिंह ने कहा है कि बिहार में शासन व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। 2005 में जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे तब सुशासन उनकी प्राथमिकता थी। नीतीश कुमार के पहले कार्यकाल में बिहार पुलिस के पास ढंग की व्यवस्था नहीं थी। पुलिस के पास न तो अच्छी गाड़ियां थी और ना ही अच्छे पुलिस भवन थे लेकिन इसके बावजूद विपरित परिस्थितियों में मजबूती के साथ बिहार में कानून का राज स्थापित किया गया था। किसी गुंडे और बदमाश की हिम्मत नहीं थी कि वह दिनदहाड़े गोली चलाए और लोगों की हत्या करे लेकिन आज जो हालात हैं वह बहुत खराब हो चुका है।


उन्होंने कहा कि आज सबसे अधिक हमले तो खुद बिहार की पुलिस झेल रही है। हाल के दिनों में पुलिस के ऊपर कई बार हमले हुए, जहां की पुलिस ही सुरक्षित नहीं है वहां आम लोगों की सुरक्षा कैसे संभव होगी। नीतीश कुमार ने बिहार की पुलिस व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करने का काम किया है। नीतीश कुमार की पुलिस लोगों को क्या सुरक्षा दे पाएगी। बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनी तो राजधानी के एक थाने में डीएसपी के साथ कैसा सलूक किया गया। समस्तीपुर में महिला पुलिसकर्मी को मार दिया गया। जहां पुलिस की यह स्थिति हो जाएगी उस राज्य का क्या हाल होगा।


आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार की सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और जब इकबाल ही समाप्त हो जाएगा तो बिहार की जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। इस सबके बावजूद नीतीश कुमार पूरी तरह से निश्चिंत है। 2005 में नीतीश कुमार में राजनीतिक ताकत थी लेकिन आज सरकार लाचार हो गई है और बिहार में सिर्फ कहने को सरकार रह गई है।