ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस प्रस्तावित पुल परियोजना के कैंसिल होने से लोगों में भारी नाराजगी, ग्रामीणों ने ऐसे जताया विरोध बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी बिहार में फिर सामने आया पकड़ौआ विवाह का मामला, गाय दिखाने के बहाने युवक को घर बुलाया और जबरन करा दी शादी T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, पाक सरकार का एलान Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े महिला की गोली मारकर हत्या, बेटी के सामने वारदात को दिया अंजाम Bihar Crime News: नाच देखने गए युवक की संदिग्ध मौत, पानी भरे गड्ढे से मिला शव; हत्या की आशंका ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला ‘भाजपाई बजट का नतीजा शेयर बाजार धड़ाम’, केंद्रीय बजट 2026 पर अखिलेश यादव का बड़ा हमला मुंबई में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; कहा- अगली बार गोली सीधे छाती पर चलेगी

अनियंत्रित ट्रक ने दो मजदूरों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

अनियंत्रित ट्रक ने दो मजदूरों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा अस्पताल में भर्ती

16-Jul-2019 04:28 PM

By 7

SIWAN : इस वक्त खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अनियंत्रित ट्रक ने दो मजदूरों को रौंद दिया है. इस भीषण सड़क दुर्घटना में एक मजदुर की दर्दनाक मौत हो गई है. इस घटना में एक अन्य मजदुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. बताया जा रहा है कि घायल मजदुर अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. मृतक के घर में मातमी सन्नाटा पसरा है. पूरी घटना जिले के असाव थाना इलाके के पिहुली गांव की है. जहां एक तेज रफ़्तार से आ रही ट्रक ने अनियंत्रित होकर दो मजदूरों को रौंद दिया. इस हादसे में एक मजदुर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा अभी भी दरौली स्वास्थ्य केंद्र में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. बताया जा रहा है कि उसकी हालत काफी गंभीर है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक मजदुर की पहचान श्रीनिवास बैठा के रूप में की गई है. इस हादसे से मजदुर के घर में मातम पसरा है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जा रहा है कि मजदूरों को रौंदने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया. ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया. सीवान से चंदन की रिपोर्ट