Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
17-Sep-2024 09:42 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत पेट्रोलियम के टैंकर सहित चार गाड़ियों को जब्त किया गया है। बरामद गाड़ियों में रखे लाखों रूपये के अवैध शराब को बरामद किया गया है। शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराब के धंधेबाजों का नया-नया कारनामा सामने आ रहा है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है जहां मुसहरी थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर छापेमारी की।
जहां से भारत पैट्रोलियम तेल टैंकर के साथ-साथ चार अन्य वाहनों पर लदे अवैध शराब की खेप को जब्त किया गया। उत्पाद विभाग को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब की बड़ी खेत मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में आया हुआ है जिसे मुजफ्फरपुर के साथ-साथ वैशाली एवं आसपास के जिलों में भी भेजा जा सकता है अनलोड का प्वाइंट मुजफ्फरपुर का मुसहरी इलाका है।
मिली सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने घेराबंदी कर शराब कारोबारी के मनसुबे पर पानी फेर दिया। उत्पाद विभाग की टीम ने घटनास्थल से एक भारत पेट्रोलियम का तेल टैंकर, एक बोलेरो, एक पिकअप वैन और एक मालवाहक ऑटो को जब्त किया है। वही सभी गाड़ियों से कुल मिलाकर 290 कॉर्टन अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया है। बता दें कि मुजफ्फरपुर के मुसहरी में पकड़े गये विदेशी शराब की बड़ी खेप में सिर्फ अरुणाचल प्रदेश निर्मित अवैध विदेशी शराब था। अब सवाल उठता है कि अरुणाचल प्रदेश से बिहार के मुजफ्फरपुर में यह अवैध शराब कैसे आ गयी। क्या यही शराबबंदी है?