सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश MUZAFFARPUR: होली मनाने बुआ के घर आई नाबालिग बच्ची के साथ गांव के युवक ने किया गंदा काम, आरोपी को पुलिस ने दबोचा
04-Sep-2024 10:19 PM
By First Bihar
PATNA: क्या आपके घर में नल का जल योजना का पानी नहीं आ रहा है तो परेशान होने की अब जरूरत नहीं है। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने अच्छा पहल की शुरुआत की है। अब आप सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फेसबुक @BiharPhed, ट्विटर- @BiharPhed एवं इंस्टाग्राम @biharphed के माध्यम से भी अब "हर घर नल का जल" योजना से संबंधित शिकायतें की जा सकती है जिसका त्वरित निवारण किया जाएगा।
बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार अब विभाग के सोशल मीडिया पर आ रही शिकायतों का भी समय सीमा के अंदर निष्पादन किया जाएगा। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव, पंकज कुमार की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में विभाग के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव पंकज कुमार ने यह निर्देश दिया कि वैसे सभी टोले जो अब तक "हर घर नल का जल योजना से वंचित है, वहाँ शीघ्रताशीघ्र नयी योजना बनाकर टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए नल का जल हर घर तक पहुँचाया जाय। साथ ही, प्रधान सचिव ने जिला स्तर पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य में गति लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
बैठक में विभागीय वेबसाइट पर विभाग से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया। प्रधान सचिव ने निर्देश दिया कि विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए वेबसाइट को समय-समय पर अपडेट किया जाए।
उन्होंने बताया कि विभागीय टॉल फ्री नंबर 18001231121 व्हाट्सएप नंबर 8544429024, E-mail phedcgrc2024@gmail.com, वेबसाइट www.phedcgrc.in के अलावा अब विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों (फेसबुक @BiharPhed, ट्विटर- @BiharPhed एवं इंस्टाग्राम @biharphed) के माध्यम से भी "हर घर नल का जल" योजना से संबंधित प्राप्त हो रहे शिकायतों का त्वरित निवारण किया जाएगा। प्रधान सचिव ने कहा कि सभी शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जायेगा, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।