मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
12-Nov-2019 01:15 PM
BHAGALPUR : अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, चाय की चुस्की के बिना आपके दिन की शुरुआत नहीं होती है, खास तौर पर कुल्हड़ वाली चाय... तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब आपकी ये विश पूरी होने वाली है. जी हां स्टेशन और रेलगाड़ियों में कुल्हड़ वाली चाय का जमाना अब जल्द ही लौटने वाला है। रेलवे ने ये फैसला लिया है कि नए साल से यानि 2020 से भागलपुर स्टेशन पर प्लास्टिक की जगह अब कुल्हड़ में चाय मिलेगी. इस योजना का प्रयोग सबसे पहले विक्रमशिला एक्सप्रेस में किया जाएगा, उसके बाद इसे अन्य ट्रेनों में भी लागू कर दिया जाएगा।
आपको बता दें कि कुल्हड़ वाली चाय साल 2004 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल थी. हालांकि इस प्रोजेक्ट के तहत उन्होंने कुल्हड़ योजना लागू की थी लेकिन दो साल चलने के बाद इस योजना की हवा निकल गई. लेकिन अब रेलवे एक बार फिर से इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए तैयार है.
आइआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र के सुपरवाइजर के मुताबिक रेलवे बोर्ड से कुल्हड़ योजना लागू कराए जाने का आदेश मिला है। जिसे अगले साल से लागू कर दिया जाएगा.