बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
08-Dec-2020 01:47 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ : गोपालगंज में भी कृषि कानूनों को लेकर जहां भारत बंद का आह्वान किया गया है. वहीं विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
वहीं राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता भी सड़क पर निकले और शहर के बंजारी चौक स्थित एनएच 28 को जाम कर दिया. इस मौके पर राजद विधायक राजेश कुमार सिंह, बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर यादव, राजद किसान सेल के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई घंटे तक एनएच 28 को जाम कर दिया और एनएच पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे.
राजद नेता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन को लेकर भारत बंद का आयोजन किया गया है. इस बंद के समर्थन में राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर सभी पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर हैं और काला कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें हैं.