Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
05-Dec-2020 12:55 PM
DARBHANGA : लंबे इंतजार के बाद दरभंगा में एयरपोर्ट की शुरुआत 8 नवंबर को हुई थी. विमान सेवा शुरू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस लेते हुए सरकार के इस फैसले का स्वागत किया था लेकिन अब कोहरे की मार ने दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा चालू रखने पर ग्रहण लगा दिया है. दरभंगा एयरपोर्ट पर कुहासे के कारण फ्लाइट लैंडिंग में परेशानी हो रही है, जिसकी वजह से लाइट को डाइवर्ट करना पड़ रहा है. दरभंगा एयरपोर्ट पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम और डीवीओआर सिस्टम के अलावे रनवे पर लाइटिंग और ग्राउंड लाइटिंग नहीं है जिसकी वजह से परेशानी हो रही है.
बता दें कि बीते बुधवार को भी मुम्बई से दरभंगा आनेवाली विमान पटना में लैंड हुई थी. शुक्रवार को मुम्बई व बंगलुरु के लिए फ्लाइट कैंसिल हो गई थी. दरभंगा और इसके आसपास के 12 जिलों के लोग पहले से बुक करवाए गए टिकट के आधार पर फ्लाइट पकड़ने तो आ रहे हैं, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसके कैंसिल हो जाने से निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं.
इसके अलावा एयरपोर्ट पर रनवे लाइटिंग व ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं है. बिगड़ते मौसम की वजह से फ्लाइट के कैंसल होने से उन लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है जो दरभंगा के अलावा अन्य जिलों से फ्लाइट में सफ़र करने के उद्देश्य से आते हैं.