ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / कोरोना संकट के इस काल में किचन को ऐसे करें साफ, बीमारी रहेगी...

कोरोना संकट के इस काल में किचन को ऐसे करें साफ, बीमारी रहेगी आप से कोसों दूर

26-May-2020 03:41 PM

DESK : इन दिनों  हम अपना और अपने आस-पास साफ़ सफाई का बहुत ख्याल रख रहे हैं. घरों में पकवान  बनाने का दौर भी चल रहा है. ऐसे में क्यों न एक दिन किचन की डीप क्लीनिंग कर ली जाये. भाग दौड़ वाली ज़िन्दगी वापस शुरु हो उससे पहले रसोई को डिटॉक्स कर लें. इससे काम करने का स्पेस भी ज्यादा मिलेगा और रसोई भी सेहतमंद बनी रहेगी. 


•    पूरे घर की तुलना में रसोई में सर्वाधिक बैक्टीरिया-वायरस पनपने की संभावना होती है. इसलिए किचन की नियमित साफ़ सफाई बेहद जरूरी है. किचन  रैक और सेल्फ की सफाई तो हम हमेशा करते है पर किचन सिंक को केवल ऊपर से साफ़ करते है. सिंक के पाइप को साफ़ करने पर ध्यान कम ही जाता है. सिंक के पाइप को कीटाणुनाशक या फिर कोई लिक्विड सॉल्यूशन डालकर  अच्छी तरह साफ़ करना चाहिए. यदि आप अपने रसोई में नॉनवेज धोते और बनाते हैं तो यह बहुत जरुरी है. 

•    बर्तन धोने वाले स्पॉन्ज को यूज करने के बाद ब्लीचिंग पाउडर वाले पानी में भिगो दें. 

•    सब्जी काटने वाला चॉपिंग बोर्ड को हर बार इस्तेमाल करने के बाद उसे साबुन के घोल से अच्छी तरह साफ करें. 

•    रसोई के तौलियों को रोज धोएं, साथ ही एप्रन को भी अच्छी तरह साफ कर धूप में जरूर सुखाया करें.

•     फिल्टर को कभी गंदे हाथों से न छुएं और बीच-बीच में सिरके वाले पानी से उसके नल की सफाई किया करें. 

•    सप्ताह में एक दिन अवन, मिक्सी,  किचेन के स्विच बोर्ड आदि की डीप क्लीनिंग करें. इसके लिए एक कप पानी में ब्लीचिंग पाउडर घोल लें या लिक्विड ब्लीच लें और एक साफ कपड़े को इसमें भिगोकर सारे उपकरणों की सफाई करें.

•    इसी तरह किचन के एग्जॉस्ट फैन, बल्ब्स, चिमनी और खिड़कियों को भी समय-समय पर अच्छी तरह गर्म पानी-सिरके या ब्लीचिंग पाउडर की मदद से साफ करते रहना चाहिए. 

•    फ्रिज हमारे रसोई घर का एक प्रमुख उपकरण है इसकी नियमित सफाई बहुत जरूरी है. 

•    हर 15 दिन पर किचन की टाइल्स और फर्श को साबुन-पानी के घोल या लिक्विड सॉल्यूशंस से जरूर साफ करें.