ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म

Home / news / किशनगंज में तेजस्वी ने AIMIM पर बोला हमला, कहा- शाहीनबाग जैसे बड़े आंदोलन...

किशनगंज में तेजस्वी ने AIMIM पर बोला हमला, कहा- शाहीनबाग जैसे बड़े आंदोलन से गायब थे ओवैसी

04-Nov-2020 01:39 PM

By Shabnam Khan

KISHANGANJ : तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के रण में सभी नेता जुटे हैं. इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन प्रत्याशी तौसीफ आलम के पक्ष में  कॉलेज चौक में एक चुनावी सभा को संबोधित किया.

इस दौरान तेजस्वी यादव ने  एनडीए और एमआईएम पार्टी  पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि  हैदराबाद में शाहीनबाग जैसा आंदोलन क्यों नहीं हुआ? उस वक्त ओवैसी कहां थे.

तेजस्वी यादव ने कहा कि  इस बार बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि लालू प्रसाद के नाम पर चुनाव जीत कर भाजपा से हाथ मिलाने वाले नीतीश कुमार को दस नवंबर को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतार फेंकना है.  बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के उम्मीदवार तौसीफ आलम के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर हमारी सरकार बनती है तो दस लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेगी.आं

 सीमांचल आयोग का गठन कर सीमांचल की बदहाली को  रोकने का कार्य किया जायेगा. इसके साथ ही आमजनों को बेहतर शिक्षा, इलाज और  पलायन को रोकने के लिए बेहतर विकल्प किया जाएगा. बता दें कि किशनगंज के सभी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होना है ऐसे में सभी दल के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार जनसभाएं कर रहे हैं.