मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
09-Dec-2022 12:05 PM
MUZFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबो- गरीब मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां कुछ युवकों द्वारा एक शादी में किन्नर बनकर दूल्हा से बख्शीश मांगा जा रहा था। इसके बाद जब इस बात की पोल खुली तो सभी लोग दंग रहे गए। यह मामला सदर थाना से चंद कदमों की दूरी पर भगवानपुर चौक का बताया जा रहा है।
दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर में कुछ लड़के किन्नर बनकर दूल्हा से बख्शीश मांग रहे थे। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो विवाद करने लगे और हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उनके द्वारा दूल्हे के साथ लूटपाट की गई। इन युवकों पर दुल्हन से सोने की चेन व नकदी का लूट का भी आरोप है।
बताया जा रहा है कि, मुजफ्फरपुर में शादी कर दुल्हन को लेकर वापस आ रहे दूल्हे की गाड़ी रोक ली गई। दूल्हे की गाड़ी को दो बहुरूपिए (किन्नर) द्वारा बख्शीश लेने के लिए रोका। जिसके बाद दूल्हे ने इन दोनों बहुरूपिए (किन्नर) को 50-50 रुपये दे दिए, लेकिन वे लोग पांच हजार मांग रहे थे। जिसके बाद इस बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान इनके द्वारा दूल्हे के गले से सोने की चेन छीन ली गई। जिसके बाद दूल्हे के साथ मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दूल्हे के साथ पीछे से आ रही बरातियों की गाड़ी वहां पर आ गई। जिसके बाद भीड़ देखकर ये लोग भागबे लगे तभी कुछ लोगों द्वारा इन्हें दबोच लिया गया और जमकर धुनाई की गई।
इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची सदर थाने की पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों की पहचान अहियापुर भिखनपुरा और करजा इलाके के निवासी के रूप में हुई। ये दोनों किन्नर नहीं बल्कि पुरुष युवक है, लेकिन इन्होंने अपना लड़की वाला रखा था। इसको लेकर थाने पर पूरे दिन गहमागहमी बनी रही। हालांकि, इसको लेकर कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है। इसलिए पुलिस द्वारा सत्यापन के बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया।