गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा Bihar News: समृद्धि यात्रा के तीसरे दिन पूर्णिया पहुंचेंगे नीतीश कुमार, ₹485 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास नीतीश कुमार की गजब शराबबंदी: दारू पीकर कमिश्नर की पत्नी का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर, जांच के डर से भाग निकले BIHAR NEWS : बिहार में अब इन वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास, सरकार ने जारी किया आदेश; पढ़िए क्या है वजह
03-Dec-2023 09:51 AM
By First Bihar
DELHI : संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान केंद्र सरकार सात नए और 11 पेंडिंग बड़े बिल को पास कराने के लिए पेश करने वाली है। इन सभी बिल पर इस बार शीतकालीन सत्र में चर्चा की जाएगी और फिर इन्हें पास किया जाएगा। शीतकालीन सत्र की शुरुआत 4 दिसंबर से हो रही है, जो 22 दिसंबर तक चलने वाला है।
वहीं, इस दौरान कुछ ऐसे विधेयक भी हैं जिनकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। इसमें मुख्य रूप से भारतीय न्याय संहिता विधेयक 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 उन प्रमुख विधेयकों में से जिन्हें संसद में पेश किया जाएगा। वहीं, शीतकालीन सत्र से पहले शनिवारको सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। यह बैठक संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी दलों के नेता शामिल हैं।
इसके साथ ही सत्र के पहले दिन ही तृणमूल कांग्रेस सदस्य महुआ मोइत्रा के विरुद्ध 'पैसे लेकर प्रश्न पूछने' के आरोपों पर आचार समिति की रिपोर्ट लोकसभा में पेश की जानी है। समिति ने उन्हें निष्कासित करने की सिफारिश की है, जो कि सदन द्वारा स्वीकार किए जाने पर अमल में लाई जा सकती है। इस मुद्दे पर मुखर होकर टीएमसी सामने आ गई है।
उधर, टीएमसी ने तीन अपराध कानूनों को भी इस सत्र में पारित नहीं कराए जाने की मांग की है। इसी तरह कांग्रेस की ओर से मांग की गई है कि सदन में बेरोजगारी, महंगाई, चीन द्वारा भारतीय सीमा पर अतिक्रमण, मणिपुर हिंसा और सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग पर चर्चा होनी चाहिए। वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने जाति आधारित जनगणना पर सरकार से चर्चा की मांग की है।