ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!

BIHAR NEWS : खुशखबरी! NOU को UGC से मिली मान्यता, जानिए कब से शुरू होगा एडमिशन

09-Oct-2024 07:28 AM

By First Bihar

PATNA : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने मंगलवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय को एक बार फिर नामांकन की अनुमति प्रदान कर दी है। ऐसे में दो वर्षों के बाद विश्वविद्यालय में एकबार फिर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। विश्वविद्यालय को यूजीसी से नामांकन का पत्र प्राप्त हो गया है। इस बात की जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा के बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विश्वविद्यालय में 14 से 15 तक नामांकन की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।


उन्होंने बताया कि यूजीसी से नामांकन की मंजूरी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। दो वर्षों के बाद मंगलवार को मंजूरी का पत्र प्राप्त हुआ है। यहां बिहार के गरीब छात्र-छात्राओं का कम राशि में नामांकन होता रहा है। इस विश्वविद्यालय से लोगों को काफी उम्मीदें थी। इसका सत्र भी नियमित है। यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने नामांकन की अनुमति दे दी है। इसबार कुल 59 प्रोग्राम में एडमिशन एनओयू लेगा। इसमें यूजी स्तर के 20 विषय में चार साल का स्नातक होगा। वहीं, पीजी में 30 विषय में नामांकन की अनुमति मिली है।


इसमें से पीजी स्तर के 19 कोर्स साइंस आधारित है। उन्होंने बताया कि लगभग सभी कोर्सों में नामांकन के लिए मंजूरी मिली है। नामांकन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कुमार ने बताया कि पटना में भी ऑफलाइन आवेदन के लिए कुछ सेंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए जल्द निर्णय लिया जाएगा।


बता दें कि ,विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष 20 से 25 हजार नामांकन होता रहा है। पर इसबार नामांकन में थोड़ा विलंब से होने से कितना नामांकन हो पाता है। यह देखना दिलचस्प होगा। सबसे बड़ी बात हैं नालंदा में कितने छात्र-छात्राएं नामांकन लेने के लिए पहुंचेंगे। यह भी एक बड़ी समस्या होगी। पटना में मुख्य केन्द्र होने से सभी जिलों के छात्र-छात्राएं पहुंच जाते थे।