ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: युवक की हत्या से दहला मधुबनी, बदमाश ने घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधी ने सोए हुए युवक सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी है। परिजनों ने आरोपी अशफाक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। जांच शुरू, गांव में भारी तनाव।

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी से सनसनीखेज खबर आ रही है, यहां पंडौल थाना क्षेत्र के नाहर भगवतीपुर गांव में बेखौफ अपराधी ने सोए हुए युवक सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी अशफाक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया है।


यह घटना सोमवार तड़के मधुबनी के पंडौल थाना क्षेत्र के नाहर भगवतीपुर गांव के मौन टोला में हुई है। बेखौफ अपराधी ने घर में सो रहे युवक सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सलमान के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी अशफाक को उसी जगह धर दबोचा। इसके बाद उसे पंडौल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है।


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। इस घटना से गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी है।


रिपोर्टर: कुमार गौरव, मधुबनी