ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Road Accident: शिवहर में भीषण सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Road Accident: शिवहर के फतेहपुर में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय जयप्रकाश कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Road Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Road Accident: शिवहर से एक बेहद दुखद खबर है। फतेहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक और मोटरसाइकिल की टक्कर में 20 वर्षीय युवक जयप्रकाश कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।


यह घटना सोमवार सुबह शिवहर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुल के पास हुई है। ट्रक और मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर में 20 वर्षीय जयप्रकाश कुमार, नयागांव लच्छुटोला के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। डायल-112 की पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल, शिवहर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


जिसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष कोमल रानी ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस हादसे के बाद शोक की लहर है और परिवार के लोग सदमें में हैं।


रिपोर्टर: समीर कुमार झा, शिवहर