ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: रोहतास में फंदे से लटका मिला 14 वर्षीय का शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Bihar Crime News: रोहतास के किरही गांव में 14 वर्षीय हिमांशु कुमार का फंदा लटका शव मिला है। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। जमीन विवाद की बात आई सामने। पुलिस जांच शुरू, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Bihar Crime News
अस्पताल के बाहर का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर है। किरही गांव में 14 वर्षीय बालक हिमांशु कुमार का फंदे से लटका शव मिला है। परिजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद के चलते हत्या का आरोप लगाया है। रोहतास SP रौशन कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना रविवार देर रात रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के किरही गांव में हुई है। 14 वर्षीय हिमांशु कुमार (पिता का नाम अरुण यादव) का शव उसके पुराने मकान में फंदे से लटका मिला है। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों के साथ गली के रास्ते को लेकर चल रहे जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या की गई है। उन्होंने बताया है कि हिमांशु ने रविवार को शिकायत की थी कि पड़ोसी उसे धमकी दे रहे थे, कह रहे थे, "गली के रास्ते से गए तो मारकर टांग देंगे।"


परिजनों के अनुसार हिमांशु रविवार शाम पुराने मकान में अकेला था, जहां पड़ोसियों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इस विवाद में पहले भी दो FIR दर्ज हो चुकी हैं और मामला अंचलाधिकारी के पास लंबित है। काराकाट के अंचलाधिकारी ने पहले भी इस मामले में हस्तक्षेप किया था।


इस घटना की सूचना मिलते ही रोहतास SP रौशन कुमार देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना से सनसनी फैल गई है।


रिपोर्टर: रंजन कुमार