दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
19-Jun-2020 08:56 PM
By Meraj Ahmad
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. गोपालगंज के खजूरबनी जहरीली शराब कांड में दोषी 8 अधिकारी और 13 जवानों को डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बर्खास्त कर दिया है.
19 लोगों की हुई थी मौत
साल 2016 में गोपालगंज के खजूरबानी में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ था. इसके बाद नगर थाने में 14 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके अलावा शराब पीने से हुई लोगों की मौत के मामले में भी 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
पुलिस को मिली थी जानकारी
खजूरबानी में जहरीली शराब बनाने की पुलिस को पहले से ही जानकारी थी, लेकिन पुलिस ने मिलीभगत के कारण कोई कार्रवाई नहीं की थी. जिसके कारण 19 लोगों की मौत हुई. जब जांच होने लगी तो इन अधिकारियों के पसीने छुटने लगे है. उसके बाद मामला सामने आने लगा.
स्पिरिट की सप्लाई पंडित ही करता था
नगीना पासी की गिरफ्तारी पर पुलिस को काफी जानकारी हाथ लगी थीय पूछताछ में यह बात सामने आई कि जहां भी अवैध शराब के अड्डे थे, वहां पंडित ही स्पिरिट की सप्लाई करता था और धंधेबाजों को यह जानकारी देता था कि उसके दिए गए स्पिरिट की एक चम्मच से एक बाल्टी शराब बनाया जा सकता है. कम खर्च में ज्यादा रुपए की लालच में शराब के धंधेबाजों ने उसकी स्पिरिट से शराब बनाना शुरू किया, जिसे पीने से 19 लोगों की मौत हो गई.