दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Feb-2022 10:03 PM
By RANJAN
KATIHAR: कटिहार में दो जुड़वा भाइयों की पोखर में डूबने से मौत हो गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों की उम्र तीन साल बतायी जा रही है। खेलने के दौरान दोनों पोखर में जा गिरे और गहरे पानी में जाने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नहीं ले रहे हैं।
घटना आजमनगर थाना क्षेत्र की कौवाबाड़ी गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन वर्षीय जुड़वा भाई मो.सफी अहमद और साजन अली पोखर के पास खेल रहे थे। तभी जावेद आलम के दोनों बच्चे इसी दौरान पोखर में जा गिरे। पोखर में गिरने के बाद दोनों गहरे पानी में चले गये जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गयी।
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दोनों बच्चों का शव पोखर से बाहर निकाला। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। दोनों जुड़वा भाइयों का जन्म 2019 में हुआ था और दोनों की मौत भी एक ही साथ होने से इलाके के लोग भी सकते में हैं। बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से काफी सदमें में हैं।