BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
20-Oct-2021 06:25 PM
PURNEA : पनोरमा सपोर्ट्स और पनोरमा स्टार इवेंट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बुधवार को पनोरमा ग्रुप के नये प्रोजेक्ट e homes Panorama में पनोरमा स्पोर्ट्स खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर सदर विधायक विजय खेमका और पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
उद्धघाटन के बाद विधायक विजय खेमका ने खिलाड़ियो से परिचय लेते हुए कहा की खेल से बच्चो शारीरिक और बौद्धिक विकास होता हैं, वहीं समाज में भी खिलाड़ियो का नाम रौशन होता है। विजय खेमका ने पनोरमा ग्रुप द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यो को लेकर पनोरमा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता हैं।
आपको बता दें की पनोरमा ग्रुप की तरफ से आयोजित पनोरमा स्टार सीजन-4 कार्यक्रम में इसबार कई नए इवेंट शामिल किए गए हैं। जिसमें खेल प्रतियोगिता के अलावा डांस, सिंगिंग, ड्रामा, पेंटिंग,वपनोरमा मिसेज बिहार के साथ-साथ धनतेरस महोत्सव मेला सह घर लोन मेला का भी आयोजन किया जा रहा है। खासकर के कोशी सीमांचल सहित बिहार के बच्चो के लिए पनोरमा स्टार प्रतियोगिता कार्यक्रम पिछले कई वर्षो से करवाया जा रहा हैं।
जिसमें इस बार आगामी 29 से लेकर 31 अक्तूबर तक पनोरमा स्टार कार्यक्रम में प्रतिभा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियो का ऑडिशन होगा साथ ही 30 को घर लेने वालो के लिए लोन मेला का आयोजन होगा। 31 अक्तूबर को लक्की ड्रा के साथ ही पनोरमा स्टार प्रतियोगिता मे जीते हुए प्रतिभागीयो को ईनाम वितरण किया जाएगा जिसमें जज के भूमिका में बालीवुड हास्य कलाकार राजपाल यादव भी मौजूद रहेंगे।
इसके बाद 31 अक्टूबर की शाम 7 बजे से मशहूर बॉलीवुड हास्य कलाकार राजपाल यादव, इंडियन आईडियल विजेता सलमान अली और प्रिया मल्लिक अपने कलाकार टीम के साथ संगीत कार्यक्रम पेश करेंगे।
