Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
16-May-2024 08:02 PM
By First Bihar
PATNA : सारण संसदीय सीट से महागठबंधन की उम्मीदवार लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का नामांकन एक बार फिर खतरे में है। पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रोहिणी आचार्य का नामांकन रद्द करने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने रोहिणी आचार्य पर शपथ पत्र में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।
दरअसल, नृपेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा रोहिणी आचार्य के नामांकन को स्वीकृत करने को चुनौती दी है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि सारण लोकसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के पासपोर्ट एवं अन्य तथ्यों की जांच नहीं की गई है।
याचिकाकर्ता ने रोहिणी आचार्य की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि सात साल से अधिक समय से सिंगापुर में रहते हुए रोहिणी ने वहां की नागरिकता हासिल की है या नहीं? याचिका में कहा गया है कि रोहिणी चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य हैं। ऐसे में उनका नॉमिनेशन रद्द किया जाना चाहिए।
याचिका में कहा गया है कि रोहिणी सिंगापुर की निवासी हैं और नामांकन पत्र के साथ उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसमें कई गलत तथ्य दी गए हैं। उन्होंने घर का कोई पता नहीं दिया है और न ही संपत्ति के विवरण में ही किसी पता का जिक्र है। उनके द्वारा अपनी संपत्ति को लेकर भी गलत जानकारी दी गई है।
याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि रोहिणी सारण से चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य थीं। इसके बावजूद रिटर्निंग ऑफिसर ने बगैर उनके नामांकन और शपथ पत्र की जांच किए ही उसे स्वीकृति दे दी है। नामांकन को स्वीकृत करने से पहले उसकी जांच होनी चाहिए थी, जो नहीं हुई। ऐसे में उनका नामांकन अवैध है।