ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / केरल के 10 हजार मस्जिदों पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, जानिए इसका...

केरल के 10 हजार मस्जिदों पर पहली बार फहराया गया तिरंगा, जानिए इसका बड़ा कारण

26-Jan-2020 08:28 PM

DESK: पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर केरल के 10 हजार से अधिक मस्जिदों में तिरंगा फहराया गया है. कुट्टियादी जुमा मस्जिद समिति के सचिव के बशीर ने इसको लेकर बताया कि वक्फ बोर्ड के निर्देश पर राज्य की करीब 10 हजार मस्जिदों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. साथ ही संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी गई. 

देश की एकता बनाए रखने के लिए हुए यह काम

बशीर ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से संविधान खतरे में है. इस कानून से धर्म के आधार पर भेदभाव किया जा रहा है. इसलिए, हमने एकजुटता के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और देश की एकता बनाए रखने के लिए हमने मस्जिदों में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया है. हमलोग एनआरसी का विरोध जारी रखेंगे. 

केरल में वामदल ने बनाई मानव श्रृंखला

केरल में आज वामदलों ने मानव श्रृंखला में करीब 60 से 70 लाख लोग शामिल हुए. इसकी लंबाई 620 किमी थी.  मानव श्रृंखला शाम 4 बजे बनाई गई थी. बाद में लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और इसकी रक्षा करने की शपथ ली. इसमें माकपा के सीनियर नेता शामिल हुए. यह मानव श्रृंखला नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में था.