ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चीन के लिंक वाले 138 सट्टेबाजी और 94...

केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, चीन के लिंक वाले 138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप्स पर बैन

05-Feb-2023 12:37 PM

By First Bihar

DELHI: सट्टेबाजी और लोन एप्स के जरिय देश में लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले मोबाइल ऐप्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से चीन के लिंक वाले 138 सट्टेबाजी और 94 लोन ऐप्स पर बैन लगाने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद इन ऐप्स को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


केंद्र सरकार को लंबे समय से इन ऐप्स से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं। करीब 6 महीने से केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम ऐसे 28 ऐप्स की जांच कर रही थी। जांच के दौरान 94 ऐप ऐसे मिले जो किसी तीसरे लिंक के माध्यम से काम कर रहे थे। तेलंगाना, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ-साथ केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इन ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था।


जांच के दौरान पाया गया कि इन ऐप्स का जासूसी और प्रोपेगेंडा के औजार के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है वहीं इन्हें यूज करने वाले लोगों के डेटा की सुरक्षा को भी खतरा हो सकता है। बैन किए गए लगभग सभी ऐप चीन के द्वारा तैयार किए थे। चीन ने इस काम की जिम्मेवारी भारतीय नागरिकों को दे रखी थी। इन ऐप्स के जरिए पहले लोगों को लोन दिया गया और बाद में ब्याज बढ़ा दिए। लोन लेने वाले लोग जब कर्ज नहीं चुका पा रहे थे कर्जदारों को परेशान करना शुरू कर दिया।गृह मंत्रालय के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन ऐप्स को ‘इमरजेंसी ब्लॉक’ करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।