ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

मोतिहारी में जमीन माफियाओं का तांडव...अमेरिका में रहने वाले की प्रॉपर्टी पर कब्ज़ा की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

मोतिहारी में भू माफियाओं का आतंक जारी है। अमेरिका में रहने वाले व्यक्ति की 25 साल पुरानी जमीन पर फर्जी कागज बना कब्जा करने की कोशिश। विरोध करने पर दी गई जान से मारने की धमकी। पुलिस जांच में जुटी।

Motihari Land Mafia  Bihar Land Grab Case  NRIs Property Dispute Bihar  जमीन कब्जा मोतिहारी  भू माफिया तांडव बिहार  छतौनी थाना जमीन विवाद  अशोक कुमार सिंह मोतिहारी केस
© SELF
Viveka Nand
3 मिनट

Motihari News: बिहार में भू माफियाओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मोतिहारी का है जहां अमेरिका में रह रहे शख्स की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. कब्जा करने से रोकने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है. 

मोतिहारी के छतौनी थाने में दिए आवेदन में अशोक कुमार सिंह जो अमेरिका में रह रहे पशुपति नाथ सिंह के भाई हैं, ने भू माफियाओं पर केस दर्ज करने की मांग की है. साथ ही जान माल और जमीन की रक्षा करने की गुहार लगाई है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके भाई अपने परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं. उनकी पूरी संपत्ति का वे लोग ही देखभाल करते हैं.

छतौनी थाना क्षेत्र में जिस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है,उस पर 6 फीट की चाहरदीवारी है  जो 15 सालों से है. जमीन की खरीद 25 साल पहले की गई थी. मोतिहारी के श्रीकृष्ण नगर मोहल्ला के एक शख्स ने कई लोगों के साथ मिलकर फर्जी कागजात बना लिया है. इसके बाद कुछ जमीन की बिक्री भी कर दी है,जिसका न्यायालय में केस चल रहा है. 6 जुलाई को कई भूमाफियाओं ने मिलकर चाहरदीवारी का मुख्य दरवाजा तोड़कर 100 मजदूर, मिस्त्री लेकर जबरदस्ती बाउंड्री वॉल करने लगे. जमीन पर बने घर में रहने वाले ने हमें इसकी सूचना दी. तब वह जमीन पर पहुंचे . इसके बाद जमीन माफियाओं ने उन पर हथियार तान दिया और कहा कि भागो नहीं तो मार देंगे . इसके बाद हमने तत्काल छतौनी थाना अध्यक्ष को फोन किया. तब 112 नंबर की गाड़ी पहुंची. पुलिस की संख्या बढ़ने के बाद सारे लोग भाग गए। 

पीड़ित शख्स ने मोतिहारी के छतौनी थाना से भू माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है.