ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार बंद पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: बाघ की खाल ओढ़े भेड़िये हैं विपक्षी नेता, रोहिंग्या-बांग्लादेशियों को बचाने में लगे

बिहार बंद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये बाघ की खाल ओढ़े भेड़िये हैं, जो गरीबों के नाम पर रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

Bihar
विपक्षी नेताओं पर कसा तंज
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ महागठबंधन ने आज बिहार को बंद रखा और चक्का जाम किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में महागठबंधन के घटक दल के नेताओं ने पटना में विरोध मार्च निकाला। विपक्षी दल के नेता हो रहे मतदाता गहन पुनरीक्षण के काम को तत्काल रोके जाने की मांग निर्वाचन आयोग से कर रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के बाद इसे कराया जाए। 


विपक्ष का कहना है कि वोटर लिस्ट रिवीजन में जिन 11 दस्तावेजों की मांग की जा रही है वह गरीबों के पास नहीं हैं। इसलिए आधार कार्ड और राशन कार्ड को भी इस लिस्ट में जोड़ा जाए। विपक्ष के चक्का जाम और बिहार बंद पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग भेड़िये हैं..जो बाघ का छाल ओढ़े हुए हैं। ये लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बचाने में लगे हुए हैं। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार बंद को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। यह लोग भेड़िया की तरह उन्होंने बाघ का छाल ओढ़ रखा है, गरीब के नाम पर रोहिंग्या और बांग्लादेशी मुसलमान को बचाने के लिए आज ये बिहार बंद रखा है। जनता ने नकार दिया है। जनता इनके साथ नहीं है, जनता स्वेच्छा से जो भारत का नागरिक है । उसको कोई तकलीफ नहीं है ,तकलीफ है ये विदेशियों को नागरिक बनना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में उनका उद्देश्य बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को बचाना है। सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल वोट बैंक की राजनीति के लिए देश के हितों को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिकों को संवैधानिक अधिकार दिए गए हैं, और विपक्षी दलों को गरीबों को गुमराह करना बंद करना चाहिए। सिंह ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की नौटंकी नहीं चलेगी, क्योंकि लोग उनके साथ नहीं हैं।


गिरिराज सिंह ने गोपाल खेमका के घर पर हुए हमले के सवाल पर कहा कि विपक्षी दलों के पास संवेदना नहीं है और वे केवल वोट के ठेकेदार हैं। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वोट बैंक की राजनीति के लिए लोगों की भावनाओं का इस्तेमाल करते हैं। गिरीराज सिंह ने कहा कि जनता उनके साथ नहीं है, क्योंकि भारतीय नागरिकों को कोई तकलीफ नहीं है, बल्कि विदेशियों को नागरिकता देने की कोशिश की जा रही है।

टैग्स