ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Train Accident: बेपटरी हुई उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस, यात्रियों में हाहाकार

Bihar Train Accident: बिहार के कटिहार रेलखंड पर उदयपुर-कामाख्या एक्सप्रेस हुई बेपटरी, डंडखोरा स्टेशन के पास की घटना, काफी दूर तक पहिए पटरी पर घिसते रहे, रेलवे ने शुरू की जांच।

Bihar Train Accident
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Train Accident: बिहार में बुधवार को कटिहार रेलखंड पर एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है। डंडखोरा स्टेशन के पास उदयपुर से कामाख्या जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार का एक चक्का पटरी से उतर गया, जिसके बाद ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया। ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बाद काफी दूर तक घिसते रहे, जिससे पटरी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अन्य बोगियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्य से कोई यात्री घायल नहीं हुआ।


स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रेन के पहिए पटरी से उतरने के बाद लंबी दूरी तक घिसटते रहे। हालांकि, यात्रियों की सतर्कता और ट्रेन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रित रही। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही राहत और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई है और पटरी की जांच कर रही है।


रेलवे सूत्रों के अनुसार जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि पैंट्री कार का चक्का क्यों और कैसे पटरी से उतरा। क्या इसमें तकनीकी खराबी थी या पटरी में पहले से कोई दोष था, इसकी भी जांच चल रही है। इस बीच प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरी ट्रेनों या बसों से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। हादसे के कारण कटिहार रेलखंड पर अन्य ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। कई ट्रेनें विलंबित हो गई हैं, जबकि कुछ को अन्य मार्गों पर डायवर्ट किया गया है। रेलवे ने स्थिति को जल्द सामान्य करने का भरोसा दिया है।