BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना
16-Nov-2020 10:39 AM
DESK : ठंड की शुरुआत होते ही इसका असर केदारनाथ धाम में देखने को मिला है. कपाट बंद होने से पहले ही वहां जोरदार बर्फबारी होनी शुरू हो गई है. बाबा केदारनाथ के अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की अच्छी संख्या में भीड़ उमड़ी हुई है. इसी बीच बर्फबारी ने तीर्थ यात्रा को और ज्यादा रोमांचक बना दिया है. सभी तीर्थ यात्री बर्फ़बारी के कारण केदार्नाग्री में ही फंसे हुए हैं. उन्हीं तीर्थ यात्रियों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी फंस गए हैं.
हर हर महादेव... pic.twitter.com/sYp1PRY4I1
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 16, 2020
बता दें कि दोनों मुख्यमंत्रियों को कपाट बंद होते ही 8:30 पर बद्रीनाथ के लिए उड़ना था. इस बर्फबारी में हेलीकॉप्टर का उड़ना संभव नहीं है. इसलिए मौसम सही होने का इंतजार किया जा रहा है. गौरतलब है कि केदारनाथ धाम यात्रा शुरू करने से पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर अपने यात्रा की जानकारी दी थी. योगी ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के लोगों की कुशलक्षेम और पूरे देश में शांति का वातावरण बना रहे, इसका निवेदन करने के लिए बाबा केदार के द्वार पर आए हैं.
जानकारी के मुताबिक, केदारनाथ धाम में रविवार देर रात से ही बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी की वजह से देखते ही देखते पूरा केदारनाथ बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. वहीं बर्फबारी से धाम में ठंड बढ़ गई है. इधर, गांगोत्री धाम में भी भारी बर्फ बारी हुई. यहां धाम के कपाट बंद होते ही अचानक मौसम बदला और बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे समूची गंगा घाटी बर्फ से सफेद हो गयी.