दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Mar-2022 08:57 PM
By RATAN KUMAR
KATIHAR: कटिहार के आजमनगर प्रखंड के आजमनगर पंचायत सरकार भवन प्रांगण में वार्ड संख्या10 के वार्ड सदस्य मो.अंदलीप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जहां हंगामे के बाद दो पक्षों में जमकर मार-पीट होने लगी।
मामला दस नम्बर वार्ड में कार्यान्वयन समिति के सचिव के चयन के समय की थी। एक पक्ष अपने लोगों के साथ एक व्यक्ति का चयन करने के लिए बात रख ही रहे थे कि दूसरे पक्ष ने भी अपने लोगों में से एक व्यक्ति का चयन करने के लिए दवाब बनाये जाने लगा। सरकारी प्रावधान के अनुसार कार्यान्वयन समिति के सचिव का चयन किये जाने की बात कार्यपालक सहायक द्वारा कहा गया लेकिन कुछ लोग माने और कुछ ने विरोध किया।
10 नंबर वार्ड में वार्ड क्रियान्वयन समिति के सचिव चयन का जहां एक पक्ष अपने लोगों में से एक व्यक्ति को चयन करने के लिए अपनी बात रख रहे थे। तो दूसरा पक्ष भी अपने लोगों में से एक व्यक्ति का चयन करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान सरकार द्वारा दिए गए प्रावधान के अनुसार क्रियान्वयन समिति के सचिव चयन किए जाने की बात कार्यपालक सहायक द्वारा कहा गया लेकिन कुछ लोग माने तो वही कुछ लोग इसे मानने से इंकार कर दिया।
इसी दौरान तू-तू मैं-मैं होते-होते मामला मारपीट तक आ पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यपालक सहायक द्वारा बैठक स्थगित कर दी। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में मुझे कोई जानकारी नहीं है और अभी तक थाने पर किसी तरह का कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।