बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
04-Apr-2024 09:17 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अब कटिहार में जेडीयू और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी क्योंकि वहां से अब राजद नेता अशफाक करीम लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अशफाक करीम के इस ऐलान के बाद कटिहार लोकसभा सीट को लेकर जो सस्पेंस था वो खत्म हो गया। आरजेडी महासचिव समरेंद्र कुणाल ने इस बात की जानकारी दी है।
बता दें कि पूर्णिया की तरह कटिहार सीट को लेकर भी कांग्रेस और राजद के बीच पेंच फंसा हुआ था। पूर्णिया सीट जहां महागठबंधन के घटक दल राजद के खाते में चली गयी वही कटिहार सीट कांग्रेस के खाते में चली गई है। कांग्रेस ने यहां से तारिक अनवर को उम्मीदवार बनाया था लेकिन यह सीट कांग्रेस के खाते में जाने के बाद से राजद सांसद अशफाक करीम नाराज चल रहे थे। उन्होंने यहां से निर्दलीय लड़ने तक का ऐलान कर दिया था।
निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन के लिए उन्होंने नाजिर रसीद तक कटा ली थी। जिसके बाद राजद के शीर्ष नेतृत्व ने उनसे बात की और किसी तरह उन्हें मनाया। अब अशफाक करीम ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। अब इस सीट पर जेडीयू के दुलालचंद गोस्वामी और कांग्रेस के तारिक अनवर के बीच सीधा मुकाबला होगा। यहां 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा। दुलालचंद गोस्वामी ने आज अपना नामांकन कर लिया है।
नामांकन के बाद दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि कटिहार कृषि आधारित जिला है और कृषि के क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार बेहतर कार्य किये जाते रहे हैं किसानों की आर्थिक स्थिति और भी सुदृढ हो इसके लिए अभी और भी कार्य करने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि कटिहार जिला औद्योगिक नगरी रहा है और उनके पिछले कार्यकाल में औद्योगिक क्षेत्र में काफी कार्य किया गया है।
दुलालचंद ने कहा कि फिर से कटिहार को बेहतरीन करने की दिशा वे पूर्व में भी प्रयासरत रहें हैं और आगे भी रहेंगे। और साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार एनडीए 400 की संख्या को पार करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चहुमुखी विकास का परिणाम ही अबकी बार चार सौ पार होगा। अगर वे पुनः दोबारा इस बार चुनाव जीतते हैं तो कटिहार से रायगंज फोरलेन का निर्माण उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।