मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
31-Aug-2022 09:23 AM
By RATAN KUMAR
KATIHAR: कटिहार रेल इंटेलिजेंस की सूचना पर बड़ा खुलासा हुआ है। छह रंहगिया लड़कियों के साथ दो दलाल को गिरफ्तार किया गया है। सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से इन्हें दूसरे प्रदेश ले जाया जा रहा था। इन लड़कियों को महज 12 हज़ार रुपया में सौदा हुआ था। रेलवे इंटेलिजेंस के सूत्र की माने तो बांग्लादेश के दो रिफ्यूजी कैम्प कुडुख पलंग और थांग खाली से भागकर आई है।
बांग्लादेश रिफ्यूजी कैंप से भाग कर आई छह लड़कियों को दो मानव तस्कर के साथ कटिहार स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ 19 अगस्त को बांग्लादेश के दो रिफ्यूजी कैंप कुंडूक फलंग और थांग खाली से भागकर ये छह लड़कियां बांग्लादेशी एजेंट नाजिम उल्ला के माध्यम से असम के बदरपुर में पहुंची थी। 10 दिन तक ये लोग बदरपुर के जंगलनुमा एक घर में रहे। फिर 29 अगस्त को इन छह लड़कियों को 12 हज़ार रुपये में जम्मू कश्मीर तक पहुंचाने के काम भारत के दो मानव तस्कर गिरोह के गुर्गे के अंशुल हक़ और शमशुल हक से फिक्स हुआ था।
इन लड़कियों को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गौहाटी से भाया दिल्ली जम्मू कश्मीर ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार मानव तस्करों का कहना है कि इन लड़कियों को दिल्ली से दूसरे जगह भेजना था। बता दें, रोहिंग्या समुदाय से आने वाले यह छह लड़कियां बांग्लाभाषी हैं। इन्हे हिंदी भाषा की समझ नहीं है।