ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार में सुधानी नदी के तेज बहाव से डायवर्सन टूटा, एक दर्जन पंचायतों...

कटिहार में सुधानी नदी के तेज बहाव से डायवर्सन टूटा, एक दर्जन पंचायतों का सड़क संपर्क टूटा

30-Jun-2020 11:56 AM

KATIHAR : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. राज्य में लगातार हो रही बारिश के बाद ज्यादातर नदियां उफान पर है और महानंदा नदी की सहायक के सुधानी नदी में आई तेज बहाव के कारण कटिहार से तेलता जाने वाली मुख्य सड़क का डायवर्सन टूट गया है. डायवर्सन टूटने के बाद बाढ़ का पानी कई इलाकों में फैल गया है जबकि तकरीबन एक दर्जन पंचायतों का सड़क संपर्क भी खत्म हो गया है.

बलरामपुर प्रखंड के तेलता ओपी जाने वाली मुख्य सड़क पर दतिया गांव के पास से एक डायवर्सन बनाया गया था जो नदी के तेज बहाव में टूट गया. इस डायवर्सन के टूटने के साथ इलाके के लगभग एक दर्जन पंचायत का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है. आपको बता दें कि साल 2017 में आई बाढ़ के दौरान डटरियम गांव के पास पुल बह गया था. जिसका निर्माण अब तक पूरा नहीं कराया जा सका है और अब इस पुल से गुजरने के लिए बनाया गया डायवर्सन भी बन गया है.

कटिहार जिले में महानंदा गंगा और सुधानी नदियां उफान पर हैं. इन नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है और जिले के कई प्रखंड में बाढ़ का पानी घुस चुका है. खासतौर पर बलरामपुर प्रखंड के कई पंचायत बाढ़ से प्रभावित है कोसी नदी पर बनाए गए बराज के जलस्तर में भी वृद्धि देखी जा रही है.