बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
31-May-2023 09:51 AM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार के कटिहार जिले में NIA ने बुधवार सुबह छापेमारी की है. जिले के हसनगंज थाना इलाके के यूसुफ टोला में मो. नदवी के घर की तलाशी ली जा रही है. जो PFI नेता के रिश्तेदार भी है और नदवी फुलवारी शरीफ केस में टेरर फंडिंग मामले का मास्टरमाइंड है.
जानकारी के अनुसार PFI के फुलवारीशरीफ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बिहार, कर्नाटक और केरल में करीब 25 ठिकानों पर रेड मारी है. जहां जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के मुजफ्फर टोला में NIA की टीम ने लगभग 3 घंटे तक छापेमारी की. एनआईए के टीम ने नासिर हुसैन के घर कई दस्तावेज को खंगाला. वही स्थानीय लोगों के माने तो एनआईए ने पूछताछ के लिए महबूब आलम नदवी के भाई मोहम्मद जावेद को अपने साथ ले गईं. स्थानीय स्तर पर लोगों ने इसकी पुष्टि की है. हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं है.
मालूम हो कि जुलाई 2022 में पटना के फुलवारीशरीफ में पुलिस की छापेमारी में PFI से जुड़े कुछ लोग पकड़े गए थे. इस रेड में इंडिया 2047 नाम का 7 पेज का डॉक्यूमेंट भी मिला है. जहां पता चला था कि अगले 25 साल में भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की प्लानिंग की गई थी. इसी टारगेट को पूरा करने के लिए मुस्लिम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही थी.