मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Dec-2022 07:41 AM
KATIHAR : बिहार में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव राज्य के अंदर बिगड़ें हुए स्वास्थ सुविधाओं को सुधारने हेतु नई योजना मिशन- 60 चला रहे है। जिसके तहत वो राज्य के कई जिला और सदर अस्पताल में पहले से मौजूद स्वास्थ सुविधाओं में बढ़ोतरी कर साफ़ - सफाई रहने और डॉक्टर को समय से आकर उचित इलाज करने का हिदायत देते हैं। लेकिन, इसके बाबजूद राज्य के अंदर मौजूद डॉक्टरों में इसका असर होता नहीं दिख रहा है। इसका एक और प्रमाण अब बिहार के कटिहार में देखने को मिला है। यहां एक महिला को अपेंडिक्स की समस्या बोलकर उसका लीवर का ऑपरेशन कर दिया गया, यही नहीं डॉक्टर साहब ने इस ऑपरेशन में टांके लगाना भी उचित नहीं समझा।
दरअसल, बिहार के कटिहार में निजी नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां एक महिला का अपेंडिक्स का बोल कर उसके लीवर का ऑपरेशन कर दिया गया। इतना ही नहीं ऑपरेशन के बाद उसे टांके भी नहीं लगाए। बताया जा रहा है कि,महिला की आंत ऊपर से नजर आ रही थी। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने कहा कि अपेंडिक्स की समस्या नहीं है, कुछ और ही बीमारी है। डॉक्टर ने ये भी कहा कि महिला के आंत की सिलाई 6 महीने बाद की जाएगी। 9 दिनों तक नर्सिंग होम में वैसे ही उसका इलाज हुआ। फिर उन्हें घर भेज दिया। जहां दो दिन में महिला की तबीयत और बिगड़ी, तब परिजनों ने नर्सिंग होम से संपर्क किया। वहां से उसे उस सर्जन के पास डायरेक्ट भेज दिया गया, जिसने ऑपरेशन किया था। जहां, महिला को डांट-फटकार कर बाहर कर दिया गया।
बताया जाता है कि, जिले के कोढा प्रखंड के कोलासी चौक पर स्थित स्टार हॉस्पिटल में महिला ने पेट दर्द की समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसे अल्ट्रा साउंड कराने को कहा। महिला ने अल्ट्रा साउंड करवाया तो डॉक्टर ने उसे देखकर अपेंडिक्स का ऑपरेशन बताया। इसे लेकर डॉक्टर ने 12 हजार की डिमांड की। यह सब होने के बाद जब ऑपरेशन की बारी आई तो डॉक्टरों की टीम ने महिला के लीवर का ऑपरेशन कर दिया। इसके साथ ही जब इसे लेकर महिला के परिजनों ने डॉक्टर से सवाल किया तो उसने कहा कि, अपेडिक्स नहीं है। लेकिन, इस ऑपरेशन के बाद महिला कीआंत भी खुली रहने दी। कहते हैं 6 महीने बाद सिलाई करेंगे। 9 दिन तक नर्सिंग होम में ऐसे ही इलाज चला, फिर घर भेज दिया गया।
वहीं, इसे लेकर स्टार हॉस्पिटल का प्रबंधक मोहम्मद इमाम ने बताया कि महिला के पेट में दर्द था। अल्ट्रा साउंड में अपेंडिक्स को दर्द का कारण बताया गया था। सर्जन डॉ. अब्दुल रहमान ने महिला का ऑपेशन किया था। नर्सिंग होम के प्रोपराइटर मोहम्मद निजाम है।