ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Home / news / कटिहार में भीषण हादसा, दो ट्रक आपस में भिड़े, ड्राइवर और खलासी की...

कटिहार में भीषण हादसा, दो ट्रक आपस में भिड़े, ड्राइवर और खलासी की स्पॉट डेथ

03-Mar-2021 02:39 PM

KATIHAR :  जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क घटना हुई है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में जोरदार टक्कर हुई है, जिसमें ड्राइवर और खलासी दोनों की जान गई है. मौत की खबर मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना जातिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र की है, जहां बरेटा गांव के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही ड्राइवर और खलासी की मौत हो गई. जबकि दूसरा ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गए. मृतक चालक की पहचान सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी निवासी मिथिलेश कुमार (26) और खलासी की पहचान सुपौल जिले के वार्ड नंबर 3 माही पट्टी मलाढ़ के रहने वाले संतोष कुमार यादव (36) के रूप में हुई है.


घटना के बारे में बताया जाता है कि बरेटा चौक पर पहले से सरसी जाने वाली एक ट्रक वहां खड़ी थी.ट्रक को सड़क पर खड़ाकर ड्राइवर कहीं चला गया था, जबकि खलासी गाड़ी में ही था.इस बीच कुरसेला से सुपौल जा रही एक ट्रक पीछे से टकरा गई. इससे सुपौल जा रही ट्रक के चालक की मौत हो गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रही ट्रक का अगला भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.