ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / कटिहार में बड़ा हादसा: अचानक गिरा निर्माणाधीन पुल, एक दर्जन मजदूर घायल

कटिहार में बड़ा हादसा: अचानक गिरा निर्माणाधीन पुल, एक दर्जन मजदूर घायल

30-Jul-2022 08:26 PM

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां निर्माणाधीन पुल के अचानक गिर जाने से बड़ा हादसा हुआ है। ढलाई के दौरान शेंटरिंग ध्वस्त होने से एक दर्जन मजदूर घायल हो गये। घटना समेली प्रखंड के बकिया नया टोला की है। 


आनन-फानन में मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। घायल मजदूरों की पहचान सुमन ठाकुर, शंकर ठाकुर, जितेन्द्र साह, रमण महबूब, बबलू, रहमत, अमित, संतोष के रूप में हुई है अन्य की पहचान की जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पुल के निर्माण में शुरू से ही अनियमितता बरती जा रही है। जिस वक्त पुल के ढलाई का काम चल रहा था उस वक्त कोई इंजीनियर भी मौजूद नहीं था। पुल के नीचे पानी जमा हो गया था जिसके कारण वजन पड़ते ही शेंटरिंग भरभराकर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही सीओ,बीडीओ और पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पूरी स्थिति का जायजा लिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।