दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jan-2020 09:30 PM
KATIHAR : रविवार को बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए ऐतिहासिक मानव श्रृंखला बनायी गई. लेकिन इसबार मानव श्रृंखला में कई बड़ी घटनाएं भी हुईं. दरभंगा में जहां एक ओर उर्दू शिक्षक की मौत हो गई. वहीं दूसरी ओर कटिहार में मानव श्रृंखला में भाग लेने गया एक बच्चा अचानक से गायब हो गया. परिजनों ने पुलिस में घटना की शिकायत की है. मानव श्रृंखला के आयोजन के लगभग 58 घंटे बीत जाने के बाद भी बच्चा अब तक अपने घर नहीं लौटा है.
घटना कटिहार जिले के सहायक थाना इलाके की है. जहां विद्यानगर का रहने वाला एक 10 साल का बच्चा शिवम कुमार अपने दोस्तों के साथ मानव श्रृंखला में भाग लेने स्कूल गया था. लेकिन रविवार को अपने घर से निकलने के बाद वो अभी तक अपने घर नहीं पंहुचा है. घरवाले उसके लौटने का इन्तजार करते रहें लेकिन जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो उनकी बेचैनी बढ़ती चली गई. जब घरवालों ने उसके दोस्तों के यहां पता किया तो उन्हें पता चला कि शिवम के सभी दोस्त अपने-अपने घर लौट गए हैं. शिवम तेजाटोला मध्य विद्यालय में 5वीं क्लास में पढाई करता है.
बच्चे के परिजनों ने सहायक थाने में बच्चे के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई. पुलिस लापता बच्चे को तलाशने में जुटी हुई है. कटिहार ASP हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि पुलिस बच्चे को तलाशने में जुटी हुई है. वहीं कटिहार ASP हरि मोहन शुक्ला ने बताया कि सहायक थाने में लापता बच्चे के पिता पंकज ने आवेदन दिया है.